Top 10 cities in Canada : यहां रहते हैं सबसे अधिक भारतीय

कनाडा एक ऐसा देश है, जहां सबसे अधिक भारतीय जाना पसंद करते हैं। इसके कई कारण है, जैसे कि कनाडा अन्य देशों से थोड़ा सस्ता है। अगर आप कनाडा ट्रिप पर जाते हैं, तो आप कम बजट में काफी अच्छे से घूम सकते हैं। कनाडा जाने के लिए फ्लाइट की टिकट भी दूसरे देशों के हिसाब से कम बजट में मिल जाती है। कनाडा न सिर्फ घूमने के लिए फेमस है, बल्कि छात्रों के लिए भी ये सबसे अच्छा देश है।

जैसे हमने आपको Scholarship for indian students in canada  के बारे में जानकारी दी। उसी तरह इस ब्लॉग में जानिए Top 10 cities in Canada कौन सी है, जहां भारतीय समुदाय की आबादी विशेष रूप से अधिक है। 

ये जरूर पढ़े:  NOC full form : जानिए NOC क्या है, और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है

Top 10 cities in Canada

1. टोरंटो 

टोरंटो कनाडा का सबसे बड़ा शहर है। और यहाँ भारतीय आबादी का भी सबसे ज्यादा प्रमाण है। टोरंटो में विश्वसनीय आंकड़ों के अनुसार, इस समय लगभग 1,50,000 से अधिक भारतीय नागरिक निवास कर रहे हैं। इस शहर में रहने के कई कारण हैं। पहले, टोरंटो कनाडा की प्रमुख नगरी है। जहां विभिन्न व्यापार और सेवा क्षेत्रों में रोजगार के बहुत अवसर है।

यहां के शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रणाली को मान्यता प्राप्त हैं। इतना ही नहीं बल्कि टोरंटो में सांस्कृतिक समृद्धि  (cultural richness) है। और वहां भारतीय भोजन के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी मौजूद हैं। इस वजह से भारतीय समुदाय को यहां रहना पसंद होता है।

2. वैंकूवर 

ये कनाडा का प्रमुख शहर है, जहां भारतीय समुदाय एक बड़ी संख्या में मौजूद है। वैंकूवर में रहने का कारण वहां की मजबूत अर्थव्यवस्था है। वैंकूवर में विश्वस्तरीय शिक्षा, अच्छी नौकरी के अवसर हैं। दूसरा कारण वैंकूवर का प्राकृतिक सौंदर्य और आरामदायक मौसम है। यहां पहाड़, समुद्र और हराभरा वातावरण है, जो भारतीयों को अपनी ओर आकर्षित करता है। 

3. मिसिसौगा

मिसिसौगा टोरंटो के पास स्थित है। और यह भी भारतीय समुदाय का एक महत्वपूर्ण केंद्र है। यहां भारतीय रेस्तरां, मंदिर और सांस्कृतिक कार्यक्रम आपको भारतीय माहौल का अनुभव करवाएगी। यहां अनुमानित रूप से 1,50,000 से अधिक भारतीय रहते हैं। वहां लोग इसलिए रहना पसंद करते है, क्योंकि मिसिसौगा में भारतीय समुदाय का मजबूत संगठनिक और सांस्कृतिक बैकग्राउंड है। जिससे भारतीय अपनी भाषा, धर्म, और संस्कृति के करीब रहते हैं। इसके साथ ही, वहां उच्च शिक्षा, सुरक्षित माहौल मिलता है। 

4. ब्रैंपटन

ये शहर भी टोरंटो के पास स्थित है। और यह भारतीय आबादी का बड़ा केंद्र बन चूका है। यहां आपको भारतीय सांस्कृतिक का अनुभव मिल सकता है। अगर आप ब्रैंपटन में रहना चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छा विचार साबित हो सकता है। यहां रहने से आपकी व्यक्तिगत रूप से लाभ होगी। 

5. एडमंटन

एडमंटन कनाडा का एक प्रमुख शहर है। और यह अल्बर्टा प्रांत की राजधानी है। यह शहर उत्कृष्ट शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं, खेल, और कला-संस्कृति के केंद्र के रूप में मशहूर है। यहां प्रकृति की सुंदरता है। एडमंटन भारतीय निवासियों का आवास स्थल है। जो सांस्कृतिक मेलजोल को पश्चिमी संस्कृति से जोड़ती है। 

6. कैलगरी

कैलगरी एक बहुत ही सुंदर और प्राकृतिक जगह है। यह कनाडा में स्थित है। और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है। कैलगरी को विकासशील शहर के रूप में जाना जाता है। जहां व्यापार, वित्तीय सेवाएं, प्रौद्योगिकी, और मनोरंजन इत्यादि क्षेत्रों में उच्च गति से विकास करती है। कैलगरी में भारतीयों की संख्या भी काफी अधिक है। यहां भारतीय सामाजिक समुदाय, मंदिर, भारतीय रेस्तरां है। इसलिए कैलगरी को एक भारतीय महासमुदाय के रूप में भी जाना जाता है।

7. सरे

सरे एक ऐसी जगह है, जहां विभिन्न राष्ट्रों के लोग मिलकर रहते हैं। यह विश्वविद्यालय कैंपस के रूप में प्रशिद्ध है। और यहां छात्रों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं (Researcher) का अनिवास है। यहां अपने देश की संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित किया जाता है। इस वजह से दूसरे देश से लोग यहां आनंद लेने आते हैं। यही वजह कि यहां पर भारतीय ज्यादा रहना पसंद करते हैं। 

8. मार्कहम

मार्कहम ओंटारियो प्रांत में स्थित है। और यहां भी भारतीय समुदाय की अधिकता है। यहां आप भारतीय मिठाई, भोजन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। यहां ज्यादातर लोग इसलिए रहना पसंद करते हैं। क्योंकि ये शहर बहुत ही खूबसूरत है। यहां घूमने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। 

9. हैमिल्टन

हैमिल्टन ओंटारियो प्रांत में स्थित है। और यहां भी भारतीय समुदाय की मजबूत पहचान है। यहां आप भारतीय कला, साहित्य और वाणिज्यिक गतिविधियों का अनुभव कर सकते हैं। यहां भारतीय इसलिए रहना पसंद करते है, क्योंकि यहां रोजगार के अच्छे अवसर है। 

10. ओटावा 

ओटावा कनाडा की राजधानी है। और यहां भी भारतीय समुदाय की आपूर्ति है। यहां सबसे ज्यादा भारतीय रहना चाहते हैं। इसका कारण ये है कि यहां भारतीय  को अपने घर जैसा अनुभव मिलता है। ये जगह बहुत ही सस्ता है। यहां अच्छी यूनिवर्सिटी है, और यहां नौकरी के भी काफी अच्छे आसार हैं।

अगर आप यहां घूमने आते हैं, तो आपको यहां मंदिर और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा। यहां अच्छे रेस्तरां भी है, जो आपको बिलकुल भारतीय खाना परोसेगा।  

ये भी जानिए:  ED full form : ED का नाम सुनते ही क्यों लोगों को आ जाता है पसीना

अधिक जानकारी के लिए फॉर्म भरें



    FAQs

    1.क्या भारतीयों को कनाडा में जॉब मिल सकता है?

    जी हां, बिल्कुल मिल सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले आपने कनाडा वीजा बनवा लें। ऑनलाइन माध्यम से कनाडा की कंपनी में नौकरी के लिए अप्लाई करें। 

    2.कनाडा की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है?

    कनाडा की बात करें तो ये पूरा देश ही खूबसूरती के लिए जाना जाता है। लेकिन अगर आप ये जानना चाहते हैं, कि कनाडा की सबसे खूबसूरत जगह कौन सी है। तो कनाडा की सबसे आकर्षक जगह टोरंटो है। यहां घूमने के लिए लोग दूर देशों से आते हैं। 

    3.क्या कनाडा में भारतीय स्टूडेंट के लिए अच्छी यूनिवर्सिटी है?

    जी हां, कनाडा में कई ऐसे यूनिवर्सिटी हैं जो अच्छे शिक्षा के लिए मशहूर हैं। और यहां पढ़ने के लिए छात्र अलग-अलग देशों से आते हैं। आप ऑनलाइन माध्यम की मदद से एक अच्छी यूनिवर्सिटी का चयन कर सकते हैं। और उनके वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *