NOC full form : जानिए NOC क्या है, और इसकी जरूरत क्यों पड़ती है 

NOC कि जरूरत हर किसी को होती है, जैसे की अगर आपको विदेश में नौकरी करने जाना है। और अगर आपको पासपोर्ट बनवाना हो तब भी आपको NOC की जरूरत पड़ती है।

NOC full form

NOC की full form ‘No Objection Certificate’ (नो आब्जेक्शन सर्टिफिकेट) होता है। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो एक व्यक्ति को नए काम शुरू करने या अपने कार्य में आगे बढ़ने की अनुमति देता है।

NOC सरकारी या अधिकारिक संस्था द्वारा जारी किया जाता है। NOC प्राप्त करने के बाद आपके कार्य में कोई भी बाधा नहीं डाल सकता है। यह दस्तावेज विभिन्न व्यापारिक, नौकरी संबंधी, शिक्षा और व्यक्तिगत मामलों के लिए होता है।

ये जरूर पढ़े: NEET full form: घर बैठे इस पैटर्न से करें पढ़ाई, अच्छे अंक की मिलेगी गारंटी

NOC की जरूरत क्यों पड़ती है?

जैसे हमने पहले आपको बताया कि ED full form  क्या है और इसकी भूमिकाएं क्या होती हैं इसी तरह इस ब्लॉग में हम आपको बता रहे हैं NOC के बारे में वे सभी जानकारी जो आपके लिए उपयोगी होंगी। 

कर्मचारी नियुक्ति (employee recruitment)

जब कोई एम्प्लॉई किसी नई कंपनी में ज्वाइन करते हैं। तब उन्हें अपने वर्तमान ऑफिस से NOC प्राप्त करना पड़ता है। ताकि यह सुनिश्चित हो कि उस नौकरी में खाली होने वाले पद पर कोई रोक नहीं है। इससे नए कर्मचारी को किसी विवाद या कानूनी समस्या का सामना न करना पड़े।  

व्यापारिक लाइसेंस (merchant license)

कई व्यापारिक गतिविधियां हैं, जैसे रेस्टोरेंट, मेडिकल शॉप, बीयर शॉप, इंटरनेट कैफ़े। और गोदाम इन सभी के लिए व्यापारिक लाइसेंस जरूरी है। NOC द्वारा प्रशासनिक अधिकारी इस बात की पुष्टि करते हैं, कि आपके व्यापार में कोई अवरोध न हो। 

शैक्षणिक संस्था (Educational institution)

किसी छात्र को अपने वर्तमान शैक्षणिक संस्थान से अन्य जगह पढ़ने जाना है, तो उन्हें NOC की जरूरत होती है। जिसके लिए छात्र अपने पूर्व संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। यह दस्तावेज छात्र की प्रशिक्षण के अवसरों (training opportunities) को बढ़ाता है। 

विदेश यात्रा (Travel abroad)

विदेश यात्रा के लिए भी NOC आवश्यक है। विशेष रूप से जब आप कोई सरकारी नौकरी करते हैं। NOC से सरकारी नियोक्ता आपकी यात्रा के लिए सहमति देते हैं। इसे अंतरराष्ट्रीय यात्रा के समय प्रमाणित (certified) किया जाता है।

संपत्ति की बिक्री (Property sale)

आप अगर अपनी संपत्ति को बेचने की योजना बनाते हैं, तब भी आपको NOC की जरूरत होती है। क्योंकि जब आप अपने घर या जमीन बेचते है, तब खरीदने वाला व्यक्ति NOC की मांग करता है। इससे यह साबित होता है कि संपत्ति पर किसी भी प्रकार का कोई अधिकार या लेन-देन नहीं है। और उस जमीन पर कोई भी विवाद नहीं है। और उस जमीन को खरीदा जा सकता है। 

विदेशी कंपनियों के लिए सहयोग

जब एक विदेशी कंपनी भारत में नई ब्रांच खोलने की योजना बनाती है, तो ऐसे में उन्हें NOC की जरुरत होती है। और उन्हें स्थानीय आज्ञापत्र और नियमों का पालन करना पड़ता है। यह दस्तावेज सरकारी अधिकारियों को इसकी पुष्टि करता है, कि विदेशी कंपनी के संचालन में कोई रोकटोक नहीं किया जाए। 

जानकारी के लिए पड़ें: CEO full form: क्या भारतीय विदेशी कंपनी में CEO बन सकते हैं?

FAQs

1.NOC का फुल फॉर्म क्या होता है?

NOC का फुल फॉर्म ‘नॉ ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट’ (No Objection Certificate) होता है। 

2.NOC की जरूरत क्यों होती है?

इसकी जरूरत तब होती है, जब आप किसी देश में यात्रा करते हैं। या आपको किसी कंपनी में नौकरी करना है। या किसी यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना है। इतना ही नहीं NOC जरूरत तब भी पड़ती है, जब आप अपनी संपति को बेचते हैं। इससे यह साबित होता है, कि आपकी जमीन पर कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हो रही है। 

3.NOC बनवाने में कितना खर्चा आता है?

NOC आप ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं। NOC निकालने के लिए आपको किसी भी तरह का खर्च नहीं करना पड़ता है। यह बिल्कुल फ्री होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *