Study In UK Cost: अब UK में उचित शुल्क के साथ पढ़े

अब भी कई छात्र ऐसे हैं, जो विदेश में पढ़ने जाने का सपना ही देख रहे हैं। जो मिडिल क्लास परिवार के हैं, और वे ज्यादा बजट में पढ़ाई नहीं कर सकते हैं। लेकिन समय के साथ अब विदेशी सरकार द्वारा छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान की जाती हैं। जिससे छात्र अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें। और होनहार छात्रों को अपने करियर से समझौता न करना पड़े। जैसे कि हमने आपको Best MBBS Colleges In World For Indian Students के बारे में बताया। ताकि आप एक अच्छे यूनिवर्सिटी के एक अच्छी कोर्स का भी चुनाव कर सकें। इसके साथ आपको विदेश में पढ़ने जाने के लिए, वहां पर होने वाली खर्च के बारे में भी जानकरी प्राप्त करनी चाहिए। तो चलिए इस ब्लॉग में जानते हैं, Study In UK Cost के बारे में। 

ये पढ़े: Best Cities In Canada : कनाडा की ये 5 सिटीज बढ़ाएगी आपकी शान

कोर्स का चयन 

यूके में कई कोर्सेज होते हैं, जिनमें से आपको एक को चुनना होगा। और आपके शैक्षिक स्तर, विषय, और कॉलेज/विश्वविद्यालय के नाम के आधार पर खर्चों का अनुमान लगाया जा सकता है। यदि आप उच्चतम शिक्षा के लिए अकाउंटिंग, विज्ञान, मानविकी, या इंजीनियरिंग जैसे कोर्स चुनते हैं। तो आपका खर्च अधिक हो सकते है। एक विशेषज्ञ कोर्स के लिए एक छात्र को सालाना 10,000-30,000 पाउंड (GBP) का खर्च करना पड़ सकता है। 

यहां कॉलेज के आधार पर फीस

यूके में कई प्रतिष्ठित कॉलेज और विश्वविद्यालय हैं, और हर एक के अलग-अलग फीस स्ट्रक्चर होते हैं। पब्लिक यूनिवर्सिटीज और प्राइवेट इंस्टीट्यूशंस के बीच भी फीस अलग होते हैं। यहां कॉलेज के चयन के आधार पर आपको आप्रवेश फीस और कोर्स फीस देनी होगी। इसके साथ ही आपको छात्रवास और खान-पान के खर्चों को भी देखना होगा। औसतन, कॉलेज फीस 10,000-25,000 पाउंड प्रति वर्ष के बीच हो सकती है। जिसके लिए आपको तैयार होना चाहिए। 

अन्य खर्चें 

उच्च शिक्षा के दौरान आपको अन्य खर्चों पर भी ध्यान देना होगा। इसमें भोजन, यात्रा, पुस्तकें और मनोरंजन शामिल हो सकते हैं। यहां आपकी रहने की स्थिति, शहर, और आपके खाने पीने के आदतों पर निर्भर करेगा। इसमें औसतन, मानविकी क्षेत्र के छात्रों को लगभग 7,000-12,000 पाउंड प्रति वर्ष के खर्च का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समझदारी के साथ आपको विदेश में खर्च करना चाहिए। 

वीजा और छात्र विमान किराया 

अंतरराष्ट्रीय छात्रों को यूके में पढ़ने के लिए सबसे पहले छात्र वीजा बनवाना पड़ता है। इसके साथ ही आपको आने-जाने की यात्रा के लिए किराया के बारे में भी विचार करना होगा। इसका खर्च भी विभिन्न यात्रा स्थानों और आपके वीजा के प्रकार पर निर्भर करता है। लेकिन आपको इसके लिए औसतन 500-1500 पाउंड खर्च करने होंगे। सबसे महत्वपूर्ण बात जब आपको यात्रा करना है, उसके कुछ महीने पहले ही टिकट बनवाना चाहिए। वरना आपको अधिक खर्च करने पड़ सकते हैं। 

स्वास्थ्य और आपातकालीन खर्च 

यूके में अध्ययन करते समय आपको स्वास्थ्य बीमा योजना के बारे में जानकरी रखनी चाहिए। क्योंकि आपको कभी भी आपातकालीन स्थिति में चिकित्सा सेवाओं की जरूरत पड़ सकती है। जिसके लिए आपको हमेशा तैयार रहना होगा। और यदि अपने स्वास्थ्य बीमा बनवा लिया है। तो इससे आपको आने वाले समय में बहुत लाभ मिल सकता है। इसके लिए आपको वार्षिक प्रीमियम चुकाना होगा, जो आपकी उम्र, योग्यता, और योजना के आधार पर होगा। औसतन, आपको इसके लिए 300-600 पाउंड प्रति वर्ष के खर्च करना होगा। 

यूनाइटेड किंगडम में पढ़ाई के लिए आपको विभिन्न खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। इन खर्चों का आकलन करने से पहले, आपको अपनी आवश्यकताओं, आर्थिक स्थिति को समझना होगा। और संभावित वित्तीय सहायता की जांच करनी होगी। 

ये भी पढ़े: How much cost to study in UK : विदेशी यूनिवर्सिटी के प्रवेश शुल्क में कमी

FAQ

1. UK में पढ़ाई का कितना खर्च आता है? 

यूके में पढ़ाई का खर्च केवल आप पर निर्भर करता है, कि आप किस विषय में एडमिशन लेते हैं। और कहां और कैसे रहते हैं। 

2.किस देश में सबसे महंगी पढ़ाई होती है?

ऑस्ट्रेलिया को दुनिया के सबसे महंगे देशों में से एक माना जाता है। यहां ट्यूशन फीस से लेकर रहने तब के खर्च लाखों में हैं। इस देश में साधारण छात्रों के लिए पढ़ाई बहुत महंगी है। 

3.कौन सा देश एमबीए की पढ़ाई सबसे सस्ते में कराता है?

एमबीए की पढ़ाई के लिए नॉर्वे और जर्मनी सबसे सस्ते देश है। क्योंकि यहां छात्रों से ट्यूशन फीस नहीं ली जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *