UPSC Syllabus in Hindi: केवल ये 4 स्टेप्स बना देंगे आपको IAS

UPSC-Syllabus-in-Hindi

क्या आप भी UPSC Syllabus in Hindi देख रहे हैं? भारत में लाखों युवाओं का सपना होता है, यूपीएससी एग्जाम क्लियर करना। और एक आईएएस अफसर बनना। लेकिन ये इतना आसान नहीं होता है। इसके लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। 2023 में सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए 14,624 शॉर्ट लिस्ट आये हैं। लेकिन इसमें सफलता न करने की कारण कुछ छात्र विदेश चले जाते हैं। ऐसे छात्रों के लिए विदेश में कई नौकरी के विकल्प है। जैसे कि Project Manager Salary Canada और Pharmacist Jobs in Canada। वहीं इस ब्लॉग में UPSC Syllabus in Hindi में जानिए। यहां आपको स्टेप बय स्टेप जानकारी मिलेगी। 

इसे ध्यान से पढ़ें: Job Opportunities in USA : जॉब चाहिए? तो यहां आइए

UPSC की फुल फॉर्म क्या होती है

UPSC की फुल फॉर्म UNION PUBLIC SERVICE COMMISSION होती है। और हिंदी में इसे “संघ लोक सेवा आयोग” कहते हैं। यह है साल Civil Services में भर्ती करवाने वाला एक संगठन है।

UPSC के द्वारा आयोजित प्रमुख परीक्षा IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा), IPS (भारतीय पुलिस सेवा), IFS (भारतीय विदेश सेवा), IRS (भारतीय राजस्व सेवा), IES (भारतीय इंजीनियरिंग सेवा), IFS (भारतीय वन सेवा), और अन्य प्रशासनिक सेवाओं के लिए होती है। ऐसे देखते हैं UPSC Syllabus in Hindi.

UPSC एग्जाम पैटर्न 

आपको UPSC एग्जाम के पैटर्न के बारे में जानना चाहिए। ये आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसी के आधार पर आप परीक्षा की तैयारी कर पाएंगे। यूपीएससी की परीक्षा आपको तीन भागों में देनी होगी। जैसे कि:

  1. प्रारंभिक (Prelims Exam)
  2. मुख्य (Mains Exam)
  3. साक्षात्कार (Interview)

इसमें सभी परीक्षा का पैटर्न अलग-अलग है।

UPSC-IAS

UPSC Syllabus in Hindi (हिंदी में UPSC सिलेबस)

UPSC प्रारंभिक परीक्षा पेपर-1 सिलेबस 

  1. राष्ट्रीय और अंतरर्राष्ट्रीय दोनों के वर्तमान महत्वपूर्ण घटनाएं।
  2. भारत का इतिहास और भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के बारे में पूरी जानकारी।
  3. भारतीय और विश्व भूगोल-भौतिक, सामाजिक ज्ञान के साथ भारत और विश्व का आर्थिक भूगोल की महत्वपूर्ण जानकारी। 
  4. भारतीय राजनीति और शासन-संविधान और राजनीतिक व्यवस्था की जानकारी। 
  5. भारतीय पंचायती राज, सार्वजनिक नीति 
  6. आर्थिक और सामाजिक विकास की योजना, गरीबी, समावेश और जनसांख्यिकी के साथ सामाजिक क्षेत्र की पहल। 
  7. Environmental Ecology, Biodiversity, Climate and General Science इस सभी के अलावा भी अन्य मुद्दे 

पेपर-1 में आपको इन सभी विषयों का ज्ञान होना चाहिए। जिससे आप UPSC का एग्जाम क्लियर कर सकते हैं। 

आप UPSC का सिलेबस Hindi में सरकारी वेबसाइट www.upsc.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं

UPSC प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न

UPSC Syllabus in Hindi में UPSC प्रारंभिक परीक्षा का पैटर्न इस प्रकार है:

प्रकार सामान्य अध्ययन पेपर-1सामान्य अध्ययन पेपर-2 (CSAT)
कुल सवाल100 80 
टोटल अंक 200 200 
समय सीमा 2 घंटे 2 घंटे 
नकारात्मक अंक(-1/3)(-1/3)
प्रश्न पत्र प्रकारवैकल्पिक प्रश्नवैकल्पिक प्रश्न

प्रारंभिक परीक्षा पेपर-2 सिलेबस (CSAT)

इस एग्जाम के पेपर-2 में minimum qualifying marks 33% होता है। 

  1. बात-चित करने का तरीका (Communication Skills)
  2. Logical reasoning और Analytical Skills
  3. Decision Making and Problem Solving
  4. सामान्य मानसिक क्षमता (General Mental Ability)

IAS Mains Exam (UPSC Mains Exam) के पैटर्न

इस UPSC Mains एग्जाम में 9 पेपर्स शामिल हैं। जिनमें कुछ अनिवार्य और वैकल्पिक पेपर्स हैं। इसमें हर पेपर के लिए आपको 3 घंटे का समय दिया जाएगा। जो आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस एग्जाम का पैटर्न कुछ इस तरह से है:

पेपर संपूर्ण अंक 
पेपर A: अनिवार्य भारतीय भाषा300 
पेपर B: अंग्रेजी300 
पेपर 1: निबंध250 
पेपर 2: सामान्य अध्ययन-1 250 
पेपर 3: सामान्य अध्ययन-2250 
पेपर 4: सामान्य अध्ययन-3250 
पेपर 5: सामान्य अध्ययन-4250 
पेपर 6: वैकल्पिक-1250 
पेपर 7: वैकल्पिक-2250 

मेंस परीक्षा सिलेबस (UPSC Mains Syllabus)

इस UPSC एग्जाम में न केवल आपकी जानकारी की क्षमता देखी जाती है। बल्कि इसमें आपके सोचने की क्षमताओं को भी मापा जाता है। 

UPSC Syllabus in Hindi में मेंस परीक्षा का सिलेबस इस प्रकार है:

  • इसमें पेपर 2 से पेपर 5 में ऐसे प्रश्न होंगे, जिनका आप आसानी से उत्तर दे सकेंगे। इस परीक्षा में वैकल्पिक विषय के पेपर 6 और 7 हैं। इस सिलेबस में ऑनर्स डिग्री स्तर का सवाल शामिल है। 
  • इस सिलेबस में भारतीय भाषाओं (पेपर A) और अंग्रेजी (पेपर B) पर आधारित प्रश्नपत्र होगा। इसमें आपकी योग्यता पर क्षमताओं का परीक्षण होगा। इस परीक्षा में आपको अंग्रेजी और भारतीय भाषा में अपने विचारों को स्पष्ट तौर से लिखना होगा। 

पेपर A भारतीय भाषा 

UPSC की परीक्षा में सफल होने के लिए अनिवार्य पहलु हैं। जैसे कि भारतीय भाषा की समझ होनी चाहिए। और एग्जाम में प्रश्नों का उत्तर देते समय इन विषय पर खास ध्यान दें। जैसे कि:

  1. पैसेज की आपको अच्छी समझ होनी चाहिए। 
  2. सवालों का जवाब सटीक तौर पर दें 
  3. शब्दावली (Vocabulary) पर ध्यान दें 
  4. ज्यादा बड़ा निबंध न लिखे, उसकी जगह छोटे निबंध लिखें 
  5. अंग्रेजी से भारतीय भाषा में अनुवाद करें और भारतीय भाषा से अंग्रेजी में अनुवाद करें 

पेपर B अंग्रेजी भाषा 

  1. आपको इस पेपर में भी पैसेज की समझ होनी चाहिए 
  2. सटीक लेख लिखें 
  3. शब्दावली 
  4. निबंध को अपने आधार पर लिखें 

पेपर-1 

UPSC में आपको कई विषयों पर निबंध लिखने होंगे। इसलिए आपको सभी क्षेत्रों की उच्च शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। 

पेपर-2 

UPSC अध्ययन-1 में भारतीय विरासत और संस्कृति से प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके साथ ही विश्व और समाज का इतिहास और भूगोल से भी कई सवाल किए जाएंगे। जैसे कि:

  1. भारतीय समाज के बारे में (Indian Society)
  2. भारतीय विरासत के बारे में (Country’s Heritage) 
  3. आधुनिक भारतीय इतिहास के प्रश्न  (History of Modern India)
  4. विश्व इतिहास से जुड़े प्रश्न  (History of World)
  5. भूगोल की जानकारी (Geography)

पेपर-3 

  1. भारतीय संविधान के प्रश्न (Indian Constitution)
  2. सामाजिक न्याय से जुड़ी जानकारी (Social Justice)
  3. भारतीय शासन की समझ (Indian Rule)
  4. अंतर्राष्ट्रीय संबंध का ज्ञान (Foreign Relation)

 भारतीय राजव्यवस्था का ज्ञान (Indian Polity)

पेपर-4 

  1. भारतीय अर्थव्यवस्था की पूरी जानकारी (Indian Economy)
  2. विज्ञान और तकनीक से जुड़े सवाल (Science & Technology)
  3. पर्यावरण और जैव विविधता के प्रश्न (Environment & Biodiversity)
  4. आपदा प्रबंधन की उच्च कौशल (Disaster Management)
  5. सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (Security)

पेपर-5 

  1. मानव इंटर फ़ेस (Ethics and Human Interface)
  2. मनोवृत्ति के प्रकार (Attitude)
  3. योग्यता के प्रकार (Ability)
  4. भावनात्मक बुद्धि (Emotional Intelligence)
  5. सार्वजनिक,सिविल सेवा और लोक प्रशासन में एथिक्स (Public Values)
  6. शासन में संभावना के योग्य (Potential in Governance)

पेपर-6 और 7 

इसमें आपको कुछ विषयों में से कोई भी ऑप्शनल सब्जेक्ट का चयन करना होगा। जैसे कि: 

Agriculture Scienceपशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञानमनुष्य जाति का विज्ञान
Commerce और Accountsअर्थशास्त्रइलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
जियोग्राफीगर्भशास्त्रइतिहास
लॉ असमियाबंगाली
हिंदीकन्नड़कश्मीरी
मैकेनिकल इंजीनियरिंगचिकित्सा विज्ञानदर्शन
भौतिक विज्ञानराजनीति विज्ञान और अंतर्राष्ट्रीयमनोविज्ञान
सार्वजनिक प्रशासननागरिक शास्त्रआंकड़े

UPSC के महत्वपूर्ण 4 स्टेप्स 

पहला स्टेप 

यदि आपको UPSC क्लियर करना है, तो आपको करंट अफेयर्स का नॉलेज होना चाहिए। इसमें आपको बीते 6 से 8 महीने पहले के सभी मुद्दों की सूची बनानी चाहिए। और आपको इस सूची सभी महत्वपूर्ण मुद्दों का जिक्र होना चाहिए। इसमें अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय घटनाओं का अलग-अलग कॉलम बनाएं। इसके साथ ही आपको बड़ी क्षेत्रीय खबरों पर भी ध्यान देना होगा। क्योंकि अधिकतर इन्ही क्षेत्रों से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। 

दूसरा स्टेप 

UPSC ऐसा एग्जाम है, जिसे क्लियर करने के लिए धैर्य रखने की जरूरत है। इस परीक्षा में आपको अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करनी होगी। जिसकी लिए आप अख़बारों की मदद ले सकते हैं। जैसे कि 

  1. इंडियन एक्सप्रेस 
  2. इंडियन इकोनॉमिक्स 
  3. द हिन्दू

आपको इन अख़बारों को लगातार पढ़ना चाहिए। क्योंकि इनमें आपको बहुत से महत्वपूर्ण मुद्दे मिल जाएंगे। जो आपके लिए किसी राम वान से कम नहीं होगा। इसके साथ आपको जनसत्ता पर भी ध्यान देना चाहिए। पढ़ते समय ध्यान दें, कि कुछ महत्वपूर्ण पंक्तियों को अंडर लाइन कर लें। जो आपके लिए लाभदायक हो सकता है। 

तीसरा स्टेप 

UPSC एग्जाम निकालने के लिए सबसे महत्वपूर्ण लेखन कौशल होता है। आपको हर दिन नए मुद्दों पर कम से कम 200 से 300 शब्दों में आर्टिकल लिखना चाहिए। और लिखने के बाद उसे ध्यान से पढ़ें। उसमें पाए गलतियों की सुधार करें। और ध्यान दें कि लिखते समय आप मात्रा की गलतियां न करें। यदि ये गलतियां होती हैं, तो उसपर मेहनत करें और सुधार लाएं। 

इस स्टेप में ध्यान दें, कि आप जो भी लिख रहें है, वो बिल्कुल स्पष्ट हो। यानी कि, आप जिस मुद्दे पर लिख रहे है। उस विषय का विश्लेषण सही और सटीक होना चाहिए। आपको कोशिश करनी चाहिए, कि आप कम शब्दों में एक अच्छा लेख लिखें। जिससे गलती होने की संभावना कम होगी।  

UPSC में ऑब्जेक्टिव के अलावा हर सवालों में शब्द सीमा होती है। जिसमें आपको उन सवालों का जवाब देना होगा। यदि आप ये सोच रहे हैं, कि आपके ज्यादा शब्द लिखने से अधिक अंक मिलेंगे। तो ये बिलकुल गलत है। बल्कि आपने किस मुद्दे पर क्या बात रखी है। और कितने स्पष्ट रूप से राखी है, इस पर आपको नबंर प्रदान किए जाएंगे। 

चौथा स्टेप 

इस एग्जाम के लिए सबसे जरूरी है, आत्मविश्वास। आपको प्रतिदिन शांत होकर 5 से 6 मुद्दों के बारे में विचार करना चाहिए। और उसपर लिखना चाहिए। आपको ये प्रक्रिया केवल दो घंटे का रखना चाहिए। कृपया दो घंटे पुरे होने पर लिखना बिल्कुल बंद करें। और बाहर घूमने जाएं, जिससे आपको और भी चीज़ें दिमाग में आएंगी। और जब आप वापस घूमकर आएं, तो अपने लिखे आर्टिकल को ध्यानपूर्वक पढ़ें। और ये समझने, कि क्या आप उस लेखन से संतुष्ट हैं।

यदि हां, ये आपके लिए अच्छा है। यदि नहीं, तो आप उसमें सुधार लाएं। जिसमें आपको निरंतर अभ्यास करने की आवश्यकता है। इससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। 

ये भी जाने: Cheapest Countries To Study Abroad: कम बजट वाले यहां ले एडमिशन

UPSC की तैयारी के लिए कुछ महत्वपूर्ण टिप्स

  1. सबसे पहले आप अपना एक निर्णय लें की आप किस प्रकार की प्रशासनिक सेवा में शामिल होना चाहते हैं, जैसे की IAS, IPS, IFS आदि। एक बार निर्णय लेने के बाद आपका काम थोड़ा आसान हो जाता हैं जिससे आप भटकेंगे नहीं
  2. उसके बाद पैटर्न और सिलेबस को बखूबी समझें की क्या पढ़ना और कैसे पढ़ना है?
  3. अपनी तैयारी के लिए आप जरुरत की चीज़ें जैसे कि किताबें, नोट्स, ऑनलाइन सामग्री, और प्रैक्टिस पेपर्स तैयार कर लें
  4. एक प्रमुख स्टडी मैटीरियल चुनें जो आपको आगे प्रेरित करने और पढाई में सहयोग देगा
  5. आपको अपने समय को अच्छी तरह से प्रबंधन(Manage) करना होगा जिससे हर विषय पर रिविशन और प्रैक्टिस चलती रहे
  6. समाचार पढ़ना, नोट बनाना, प्रैक्टिस करना,मॉक परीक्षण, पिछले पेपर्स हल करना आदि बहुत ही आवशयक स्टेप्स हैं


अधिक जानकारी के लिए फॉर्म भरें



    FAQ

    1. 2023 UPSC में कितने युवाओं ने क्लियर किया है?

    UPSC प्रारंभिक परीक्षा 2023 में 14,624 उम्मीदवारों ने क्लियर किया है। 

    2. UPSC में कितने उम्मीदवारों का चयन किया जाता है?

    UPSC में हर साल कुल 180 उम्मीदवारों का चयन किया जाता है। 

    3. IAS का फॉर्म 2024 में कब निकलेगा?

    इसकी अधिसूचना (Notification)15 मई, 2024 में आएगी। और आवेदन 4 जून, 2024 से शुरू की जाएगी। 

    4. IAS एग्जाम कितने बार दे सकते हैं?

    1. GEN वर्ग के उम्मीदवार कुल 6 बार एग्जाम दे सकते हैं। 
    2. OBC वर्ग के उम्मीदवार कुल 9 बार एग्जाम दे सकते हैं। 
    3. SC और ST तय आयु सीमा के  अंदर कई बार एग्जाम दे सकते हैं।