Strengths And Weaknesses: करियर बनाने के लिए इन कमियों को पूरा करें 

Strengths-And-Weaknesses

आप अगर देश या विदेश में अपना करियर बनाना चाहते हैं। तो इसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, ध्यान केंद्रित करना। जिसके बाद ही अपने लक्ष को पूरा किया जा सकता है। जिसमें समय के साथ कई बदलाव आये हैं। जहां आपको पहले से कई गुना अधिक सुविधा मिल सकती हैं। जिसका आपको फायदा उठाना चाहिए। और अपने क्षमता को विकसित करना चाहिए। जिसमें आपको Self Introduction For Interview की तैयारी भी करनी होगी। जो सबसे अहम मुद्दा है। वहीं Strengths And Weaknesses के बारे में समझना जरूरी है। 

इसे भी जाने:  US Visa Interview Questions : केवल इन सवालों से मिलेगा वीजा

योग्यता की पहचान करें 

सबसे पहले खुद के बारे में जानने की आवश्यकता है, कि आपकी रुचि क्या है। फिर उसके आधार पर कोर्स का चुनाव करें। और उसी में अपने अनुभव को बढ़ाएं। हालांकि, ये जरूरी नहीं है कि सभी आपको पढ़कर पढ़ाई ही करनी हो। कुछ ऐसे भी युवा हैं, जो अलग-अलग एक्टिविटीज में अपना करियर बनाना चाहते हैं। लेकिन इन सभी क्षेत्रों में आपको अपना Strengths And Weaknesses का पता लगाना होगा। जैसे कि:

  1. आपको अलग-अलग क्षेत्रों के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए। 
  2. सभी क्षेत्रों के अनुभवी व्यक्तियों से बात-चीत करनी चाहिए।
  3. ये पता लगाएं कि कौन से काम में क्या अनुभव चाहिए। और वो आपमें है या नहीं। 
  4. ज्यादा से ज्यादा रिसर्च करें। 
  5. आप इसके लिए आधिकारिक ऑनलाइन वेबसाइट की भी मदद ले सकते हैं। 

कमियों को पूरा करें 

जैसे हमारे अंदर खूबी होती है। उसी तरह खामियां भी होती हैं। जिसमें सही समय पर जानकार, ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। यदि आप एक छात्र है, और आप अपना ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहे हैं। तो इसके लिए आपको थोड़ी मेहनत करनी होगी। आपको सबसे पहले एक डेली रूटीन बनानी पड़ेगी। और कुछ महत्वपूर्ण बातें लिखनी होगी। जैसे कि: 

  1. सुबह जल्दी उठना चाहिए 
  2. हर दिन एक्ससरसाइज करना चाहिए। जिससे आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। 
  3. आपको अपने आस-पास पेड़ पौधे लगाने चाहिए। जिससे पाजिटिविटी मिलेगी। और पढ़ाई में मन लगेगा। 
  4. इसके लिए आप सॉफ्ट म्यूजिक भी सुन सकते हैं। जो आपके मन को शांत करेगा। 
  5. आपको ऐसे लोगों के साथ-बैठा-उठना चाहिए। जिससे आपको ज्ञान की बातें समझने का मौका मिले। 
  6. आपको अपने साथ एक छोटी डायरी रखनी चाहिए। जिसमें आप हर जरूरी बातें नोट कर सके। 
  7. आपको पढ़ाई का समय सेट करना होगा। और हर दिन उसे रूटीन का पालन करना होगा। 
  8. आपको हर दिन 1 से 2 घंटे इंग्लिश बोलने की कोशिश करनी चाहिए। जिसमें सेंटेंस पर ध्यान देना होगा। 
  9. और कोशिश करें, जो भी आपसे गलती हो उसे नोट कर लें। 
  10. और अपनी गलतियों को सुधारें। 

ऐसे धीरे-धीरे आप अपनी कमियों को पूरा कर सकते हैं। जो अपने करियर को बेहतर बना देगी

और इसे भी पढ़ें: UK Visa Interview : इन सवालों की करें तैयारी

करियर ऑप्शन देखें 

अगर आप करियर ऑप्शन देख रहे हैं। तो इसका चुनाव अपने रुचि और क्षमता के आधार पर करें। क्योंकि ये आपके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण फैसला है। जिसमें आपको Strengths And Weaknesses दोनों को देखना होगा। आपको यहां आपके शिक्षा के आधार पर रोजगार के विकल्प मिलेंगे। जैसे कि:

  1. (Medical Field) : यदि आप मीडियल फील्ड में हैं, तो आपको डॉक्टर, नर्स, फ़ार्मासिस्ट जैसे विकल्प मिलेंगे। 
  2. (Engineering Field) : इस क्षेत्र में छात्र सबसे अधिक जाते हैं। यहां आपको इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल, कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे विकल्प मिलेंगे। 
  3. (Computer Science) : आपको इस कोर्स के बाद कंप्यूटर साइंस, सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग, डेटा साइंस जैसे नौकरी मिल सकते हैं। 

आपको इन क्षेत्रों में अच्छी सैलरी भी मिल सकती है। जिसमें आपको अपने अनुभव के आधार पर वेतन मिलेगी। इसलिए कोशिश करें, अपने अनुभव कौशल को बढ़ाने की।

यहां ध्यान दें: Best MS Courses in USA For Jobs: ये है करोड़पति बनाने वाला कोर्स

अधिक जानकारी के लिए फॉर्म भरें



    FAQ

    1. अमेरिका में MS Courses कौन सा करें, जिससे जल्दी नौकरी मिल जाए?

    आपको अमेरिका में ऐसे एमएस कोर्सेज मिलेंगे, जो अच्छे नौकरी दिला सकते हैं। जैसे कि: 
    1. Computer Science
    2. Mechanical Engineering
    3. Civil Engineering
    4. Biomedical Engineering

    2. Biomedical Engineering करने से कौन सी नौकरी मिल सकती है?

    यदि आप Biomedical Engineering कोर्स कर रहे हैं। तो आपको काफी अच्छी नौकरियां मिल सकती है। जैसे कि:
    1. Biomedical Engineer
    2. Research Scientist
    3. Medical Device Designer

    3.  ग्रेजुएशन के बाद कौन सा कोर्स करना होगा बेहतर? 

    आप ग्रेजुएशन  के बाद ऐसे कोर्स का चयन करें, जिसमें आपकी रुचि शामिल हो। हालांकि, आपको यहां कई अच्छे विकल्प मिल सकते हैं, जैसे कि: 
    1. Engineering Field
    2. Computer Science
    3. Management Course
    4. Medical Field