Universities in UK For Masters: टॉप यूनिवर्सिटी लिस्ट

Universities-in-UK-For-Masters

मास्टर्स करने वाले छात्रों के लिए विदेश में कई विकल्प हैं। विदेशी यूनिवर्सिटी भारतीय छात्रों को कई सुविधाएं देते हैं। जिसके द्वारा इंडियन स्टूडेंट अपना करियर विदेश में बना सकते हैं। इसमें Self Introduction For Interview के लिए अभ्यास करना जरूरी है। यदि आप Universities in UK For Masters की तलाश कर रहे हैं। तो यहां आपको सबसे टॉप यूनिवर्सिटी मिलेंगी। जहां आप उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें: इन देशों से करें Diploma Courses, तो जल्दी मिलेगी नौकरी

डिग्री का चयन करें 

आपको अगर UK में मास्टर्स की डिग्री प्राप्त करनी है। तो इसके लिए आपको ये सुनिश्चित करना होगा। कि आपको किस कोर्स में मास्टर्स की डिग्री चाहिए। जिस्सके बाद ही आप आगे की प्रक्रिया शुरू कर सकते हैं। इसलिए सबसे पहले एक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी का चयन करें। 

यूनिवर्सिटी की विशेषता 

आपको किसी भी यूनिवर्सिटी का चयन अपने कोर्स के आधार पर करना होगा। आपको एक मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या कॉलेज का चयन करना चाहिए। जिसकी डिग्री प्राप्त करने के बाद, आपको नौकरी पाने में मुश्किलों का सामना न करना पड़े। और आपको आसानी से विदेश में नौकरी मिल जाए। 

कैंपस सलेक्शन 

ध्यान दें कि जब आप मास्टर्स डिग्री के लिए यूनिवर्सिटी का चयन करें। तब ये जरूर जांच कर लें, कि क्या वो यूनिवर्सिटी आपको कैंपस सलेक्शन प्रदान करेगी। क्योंकी UK की मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी में आपको ये सुविधा मिल सकती है। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत हो सकती है। और आप विदेश में अच्छी कमाई भी कर सकते हैं। इसलिए एडमिशन लेने से पहले इस बातों का ध्यान जरूर रखें। 

यूनिवर्सिटी की प्रवेश प्रक्रिया  

यदि आपको एक उच्च मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी का चुनाव करना है। तो आपको यूनिवर्सिटी के बारे में सभी जानकारी प्राप्त करनी चाहिए। जिसमें आप ऑनलाइन माध्यम का भी उपयोग कर सकते हैं। जहां आपको कई अच्छे यूनिवर्सिटी मिलेंगे। जिसके बारे में आपको जानकारी प्राप्त करनी होगी। जैसे कि:

  1. यूनिवर्सिटी की फीस कितनी है। 
  2. यूनिवर्सिटी में कौन-कौन सी सुविधाएं उपलब्ध हैं। 
  3. यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों को प्लेसमेंट दी जाती है,या नहीं। 
  4. यूनिवर्सिटी किस रैंक पर है। 
  5. यूनिवर्सिटी से शिक्षा प्राप्त करने के बाद कितने छात्रों को नौकरी मिली है। 
  6. यूनिवर्सिटी में मास्टर्स डिग्री के लिए कितना फीस देना होगा। 
  7. यूनिवर्सिटी में कैसे-कैसे प्रोफेसर हैं। 
  8. यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की क्या टाइमिंग है। 
  9. यूनिवर्सिटी में छात्रों के लिए हॉस्टल है या नहीं। 
  10. यूनिवर्सिटी द्वारा स्कॉलरशिप दी जाती है या नहीं। 

प्रवेश प्रक्रिया 

विदेशी यूनिवर्सिटी में प्रवेश करने के लिए, कुछ परीक्षाओं को पास करना होगा। जिसके बाद ही आपको वहां एंट्री मिल सकती है। अधिकतर यूनिवर्सिटी में एंट्रेंस एग्जाम देने पढ़ते हैं। इसलिए जब आप मास्टर्स के लिए UK की यूनिवर्सिटी का चयन करें। तब आपको उस यूनिवर्सिटी में एडमिशन पाने के लिए एंट्रेंस एग्जाम देने होंगे। 

जिसमें आपसे आपके क्षेत्र के हिसाब से ही सवाल पूछे जायेंगे। इसमें आपको लिखित और वर्बल दोनों टेस्ट पास करने होंगे। जिसमें प्राप्त किए गए अंक ही आपको उस यूनिवर्सिटी में दाखिला दिला सकता है। इसलिए आपको एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी ध्यान से करनी होगी। जिसमें आप सवालों की एक सूची बनाकर उनका अभ्यास भी कर सकते हैं। इसमें आप ऑनलाइन विदेश भी देख सकते हैं। जिसमें आपको एंट्रेंस एग्जाम में क्या-क्या प्रश्न पूछे जाएंगे। ये समझने में आसानी होगी। 

डॉक्यूमेंट 

आपको यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए सभी डॉक्यूमेंट की आवश्यकता होगी। जहां आपको वहां की सभी प्रक्रियाओं में जरूरत होगी। इसलिए आपको सभी दस्तावेजों को एकत्रित करना होगा। जैसे कि: 

  1. आपको आवेदन पत्र देना होगा। 
  2. प्रवेश परीक्षा पास करने का सर्टिफिकेट सबमिट करना होगा। 
  3. IELTS में प्राप्त अंक भी दिखाने होंगे। 
  4. आप यूनिवर्सिटी की फीस किस माध्यम से देंगे, ये भी डॉक्यूमेंट में देने होंगे। 
  5. UK में पढ़ने के लिए अगर अपने लोन लिया है। तो उसके सभी दस्तावेजों को सबमिट करें। 
  6. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट 
  7. आपके कुछ फोटोग्राफ्स 
  8. प्रमाणित वीजा और पासपोर्ट 

आपको इन सभी के अलावा भी कुछ डॉक्यूमेंट सबमिट करने पड़ सकते हैं। जिसकी जानकारी यूनिवर्सिटी द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। 

UK की टॉप 10 यूनिवर्सिटी

आपको UK में मास्टर्स कोर्स करने के लिए कई टॉप यूनिवर्सिटी मिल जायेंगे। जहां आप अपने शिक्षा के स्तर को बढ़ा सकते हैं। और विदेश में अच्छी करियर बना सकते हैं। नीचे दिए गए टॉप 10 यूनिवर्सिटी में आप चुनाव कर सकते हैं। जैसे कि:

  1. यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफ़र्ड (University of Oxford)
  2. कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी (University of Cambridge)
  3. इम्पीरियल कॉलेज लंदन (Imperial College London)
  4. लंदन स्कूल ऑफ एकॉनॉमिक्स (London School of Economics and Political Science – LSE)
  5. यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन (University College London – UCL)
  6. यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग (University of Edinburgh)
  7. किंग्स कॉलेज लंदन (King’s College London)
  8. इम्पीरियल कॉलेज लंदन (University of Manchester)
  9. ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी (University of Bristol)
  10. ग्लास्गो यूनिवर्सिटी (University of Glasgow)

इसे भी पढ़ें:  UK Visa Interview : इन सवालों की करें तैयारी


अधिक जानकारी के लिए फॉर्म करें



    FAQ

    1. विदेश में कौन-कौन सा कोर्स कर सकते हैं?

    2. Humanities कोर्स में कौन-कौन से विषय पढ़ने होंगे?

    1. इतिहास
    2. भाषा 
    3 संचार 
    4. समाज शास्त्र 
    5. साइकोलॉजी 
    6. लॉ 
    7. लिटरेचर 
    8. एंथ्रोपोलॉजी 

    3. 10वीं के बाद टॉप कोर्स कौन सा है?

    1. होटल मैनेजमेंट में डिप्लोमा
    2. डिजिटल मार्केटिंग में डिप्लोमा
    3. एग्रीकल्चर साइंस
    4. इंजीनियरिंग में डिप्लोमा