Govt Job vs Private Job: क्या प्राइवेट नौकरी सरकारी नौकरी से बेहतर है?

Govt-Job-vs-Private-Job

युवाओं के मन में नौकरी को लेकर कई सवाल होते हैं। क्योंकि नौकरी को लेकर सभी लोगों की अपनी-अपनी राय होती है। कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हे सरकारी नौकरी अच्छी लगती है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्हे प्राइवेट नौकरी बेहतर लगती है। हालांकि, दोनों ही नौकरियों की अलग-अलग विशेषताएं हैं। आजकल छात्र Technical Courses करने के बाद भी सरकारी और प्राइवेट नौकरी कर सकते हैं। जिसमें काफी अच्छा करियर बनाया जा सकता है। तो चलिए इस ब्लॉग में Govt Job vs Private Job के बारे में जानते हैं, कि कौन सी नौकरी ज्यादा लाभ प्रदान करती है। 

ये भी पढ़ें: Vocational Courses List: कोर्सेज के नाम और फायदे

Govt Job vs Private Job में कौन है बेहतर 

सरकारी और प्राइवेट नौकरी में कौन सी बेहतर हैं, इसकी चर्चा सालों से चलती आ रही है। पुराने लोगों कहना है, कि सरकारी नौकरी अच्छी है। तो वहीं, नए युवा पीढ़ी प्राइवेट जॉब की तरह आकर्षित हो रहे हैं।

इन दो जेनरेशनों में अक्सर नौकरियों को लेकर खींचातानी देखी जाती है। क्योंकि इंडियन पेरेंट्स चाहते है, कि उसके बच्चे सरकारी नौकरी करे, जिससे उनकी लाइफ सेट हो जाएगी। लेकिन क्या ये सच है? ये जानने के लिए Govt Job vs Private Job के बारे में विस्तार से नीचे जानिए। 

सरकारी नौकरी 

भारतीय छात्रों पर 12वीं के बाद से ही सरकारी नौकरी करने का दबाव बन जाता है। जिसका कारण है, सरकारी नौकरी पर भारतीय माता-पिता का विश्वास। लेकिन, ये विश्वास बना कैसे?

तो इसका सीधा उत्तर ये है, कि सरकारी नौकरियों में कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार वालों को भी लाभ प्रदान किए जाते हैं। इसके साथ कई और भी कारण शामिल हैं, जैसे कि:

  1. आप भारतीय सरकार के अंदर में काम करते हैं। 
  2. आपके सभी काम लीगल होते हैं। जिससे आपको किसी भी तरह का डर नहीं रहता है। 
  3. कर्मचारियों को समय के साथ प्रोमोशन और सैलरी दोनों बढ़ाई जाती है।  
  4. बीते कुछ सालों में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले छात्रों की संख्या काफी बढ़ गई है। जिसकी वजह से कॉम्पिटिशन का लेवल काफी बढ़ गया है। 

हालांकि, कुछ छात्र ऐसे भी जो सालों-सालों तक सरकारी नौकरी की तैयारी करते रहते हैं। जिसके बाद कुछ युवाओं को सरकारी नौकरी मिल जाती है। और कुछ युवा सालों तक तैयारी करने के बाद प्राइवेट नौकरी की तरफ आगे बढ़ जाते हैं। लेकिन सरकारी नौकरी करने के बाद आपको काफी फायदा हो सकता है। जिसके बारे में आप नीचे पढ़ सकते हैं।

सरकारी नौकरी के फायदे 

सरकारी नौकरी के कई फायदे हैं। जो काफी सालों से चलती आ रही है। जिसके कारण अभी भी प्राइवेट जॉब से ज्यादा सरकारी नौकरी को तवज्जो दी जाती है। वहीं, सरकारी नौकरी के लाभ भी बहुत हैं, जैसे कि:

  1. आपको सरकारी नौकरी में केवल 8 घंटे के समय देना होगा। 
  2. काम के लिए जो निर्धारित समय दिया गया है, आपको उससे अधिक समय तक काम करने की जरुरत नहीं है। 
  3. आपको मुफ्त मेडिकल की सुविधा दी जाएगी। 
  4. आपके परिवार को भी फ्री हेल्थ केयर का लाभ मिल सकता है। 
  5. आपको अगर लोन लेने की जरूरत होगी, तो आप किसी भी बैंकों से आसानी से लोन ले सकते हैं। 
  6. आपको सरकारी नौकरी में रहते के लिए क्वार्टर (House) दिया जाएगा। हालांकि, इसकी रेंट आपके सैलरी से काफी कम शुल्क में काटी जाती है।
  7. जिसके लिए आपको अपने दफ्तर में एप्लीकेशन देना होगा। जिसके बाद आपको क्वार्टर दिया जाएगा। 
  8. सरकारी नौकरी में मकान रेंट और स्वास्थ सेवाओं के लिए भी पैसे दिए जाते हैं। जो सैलरी में ही इन्क्लुडे रहता है। 
  9. यदि आप क्वार्टर की सुविधा नहीं लेते हैं, तो आपको दिए गए रेंट के पैसे में ही घर लेकर रहना होगा। 
  10. सरकारी नौकरी में अपने बच्चे को पढ़ने के लिए राशि दी जाएगी। जिसके लिए आपको फीस की रसीद की जरूरत पड़ेगी। 
  11. यदि आप रेलवे के किसी भी डिपार्टमेंट में नौकरी करते हैं। तो आपको मुफ्त यात्रा की भी सुविधा दी जाएगी। जिसमें हर डिपार्टमेंट के आधार पर कर्मचारियों को पास दी जाती है। जिससे वे कहीं भी फ्री ट्रेवल कर सकते हैं। इसमें न केवल कर्मचारियों को पास दी जाती है, बल्कि उनके परिवार वालों को भी पास दी जाती है। 
  12. लाइफटाइम तक नौकरी की सिक्योरिटी भी दी जाती है। जो प्राइवेट जॉब में नहीं होती है। 
  13. सरकारी नौकरी में आपको काम को लेकर कोई भी डेडलाइन नहीं दी जाती है। जिससे आपके ऊपर काम का अधिक दवाब नहीं बनता है। 
  14. सरकारी नौकरी में सबसे अधिक छुट्टी की सुविधा दी जाती है। जो प्राइवेट नौकरियों में नहीं मिलती है। और जैसे कि आप जानते ही हैं, कि भारत में सबसे ज्यादा त्योहार मनाई जाती है। इसलिए सरकारी नौकरी कर्मचारियों को 1 साल में 3 महीने से भी ज्यादा छुट्टी दी जाती है। जैसे कि:
  • कर्मचारियों को 16 दिनों नेशनल हॉलिडे दी जाती है। 
  •   शनिवार और रविवार की छुट्टी हालांकि, ये आपके पोस्ट पर भी निर्भर कर सकता है। 
  • वोकेशनल छुट्टी 

सरकारी पेंशन के लाभ 

सरकारी नौकरी में पेंशन के भी लाभ प्रदान किए जाते हैं। जिससे सरकारी कर्मचारी बुढ़ापा में भी आराम से रह सकते हैं। इसमें एक फायदा ये भी है, कि अगर कर्मचारी की किसी कारण अवस्था मृत्यु हो जाती है। तो उसके परिवार में पत्नी या बच्चों को पेंशन की सुविधा दी जाएगी। 

रेलवे पेंशन की सुविधा 

यदि आप अगर रेलवे में नौकरी करना चाहते हैं। तो रेलवे में भी पहले पेंशन की सुविधा उपलब्ध थी। लेकिन बीते साल 2024 में इस पेंशन स्कीम को बंद कर दिया गया। और नए नियम को लागू किया गया है।

जिसमें (NPS) की सुविधा की लागू किया है। ये रेलवे कर्मचारियों के सैलरी से 10% की राशि काटी जाती है। ये पैसे तब मिलते हैं, जब आपका कार्यकाल समाप्त होता है। जिसमें आपको अलग-अलग राशि जोड़कर दी जाती है। 

प्राइवेट नौकरी 

यदि आप प्राइवेट नौकरी करते हैं। तो इसमें तेज करियर ग्रोथ की पूरी संभावना है। जिसके साथ-साथ आपको एक अच्छा माहौल भी मिलेगा। जिसमें आप एक बेहतर लाइफ स्टाइल के साथ रह सकते हैं।

दुनियां काफी एडवांस होती जा रही है, जिसके साथ लोग काफी प्रगति कर रहे हैं। और आजकल के युवा ऐसी ही चीज़ों के पीछे भाग रहे हैं। इन्ही कारणों की वजह से प्राइवेट नौकरी की मांग बढ़ गई है। 

प्राइवेट नौकरी में आपको अपने स्किल्स को दिखाने का मौका मिलेगा। जो आपको सरकारी नौकरी में अवसर नहीं मिल सकता है।

प्राइवेट नौकरी आप समय के साथ-साथ बदल भी सकते हैं। जिससे आपकी सैलरी काफी अच्छी हो सकती है। 

प्राइवेट जॉब के फायदे 

प्राइवेट नौकरी के भी कई फायदे हैं। जिसकी वजह से भारत के अधिकतर युवा प्राइवेट नौकरी करना चाहते हैं। नीचे कई फायदों को विस्तार से बताया गया है। जिससे Govt Job vs Private Job के बारे में समझा जा सकता है। जैसे कि:

  1. कई बड़े-बड़े प्राइवेट कंपनी हैं, जो अपने कर्मचारियों को बेहतर फैसिलिटी देती है। 
  2. कई प्राइवेट कंपनी अपने एम्पलाई को रहने के लिए फ्लैट देती है। 
  3. और ऑफिस आने और जाने के लिए भी गाड़ी की सुविधा देती है। 
  4. ऐसे कई प्राइवेट कंपनी हैं, तो अपने एम्पलाई खाना भी फ्री सर्विस करती है। 
  5. कुछ बड़े कंपनी ऐसे है, जो अपने एम्पलाई को विदेश ट्रिप पर भेजती है। 
  6. और ऐसी भी कंपनी है, जो अपने कर्मचारियों को विदेशी क्लाइंट के साथ विदेशी मीटिंग करने का मौका देती है। 
  7. प्राइवेट जॉब करने के दौरान विदेशी कंपनी में भी जा सकते हैं। कुछ एम्पलाई को विदेशी कंपनी में ट्रांसफर करती है। 
  8. प्राइवेट नौकरी के ये भी फायदे हैं, कि अपने अनुभव के आधारर पर अधिक सैलरी ली जा रही है। जो सरकारी नौकरी में संभव नहीं है। 
  9. प्राइवेट नौकरी में आप हर दिन नए-नए चीज़ें सिख सकते हैं। जो आपके करियर में आपको लाभ दे सकता है। 
  10. प्राइवेट नौकरी में आपकी लाइफ स्टाइल काफी बेहतर हो सकती है। 
  11. प्राइवेट नौकरी के लिए सालों तक मेहनत नहीं करना पड़ता है। केवल अनुभव के आधार पर बड़ी कंपनी में नौकरी कर सकते हैं। 
  12. प्राइवेट नौकरी में बड़े पोजीशन पर जाने के लिए ज्यादा मेहनत करना पड़ेगा। जो काफी अच्छा पैकेज दिया सकता है। 

आप इन सभी पहलुओं से ये समझ सकते हैं, कि Govt Job vs Private Job कौन बेस्ट है। हालांकि, आप अपने रुचियों के आधार पर सेक्टरों का चुनाव करें। जिससे आप अपने काम को ख़ुशी से कर सकतें। 

वहीं, अगर आप किसी दवाब में नौकरी का चुनाव करते हैं तो ये गलत हो सकता है। ऐसे में आपका मन काम की ओर नहीं रहेगा। जिससे आपको हानि भी हो सकता है। इसलिए आपको अपने करियर का फैसला काफी समझदारी से लेना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Best Career Options After 12th: ये है टॉप करियर लिस्ट 

अधिक जानकारी के लिए फॉर्म भरें



    FAQ

    1. इंडियन पेरेंट्स सरकारी नौकरी को क्यों बेहतर मानते हैं?

    इंडियन पेरेंट्स सरकारी नौकरी को इसलिए बेहतर मानते हैं, क्योंकि सरकारी नौकरी कई तरह के फायदे होते हैं। जैसे कि:
    1. आपकी सरकारी नौकरी पक्की रहती है, लेकिन प्राइवेट नौकरी में कभी भी नौकरी जाने का खतरा रहता है। 
    2. सरकारी नौकरी में आपको थोड़ा कम समय देना होता है।
    वहीं प्राइवेट जॉब्स में आपको वर्किंग टाइम से अधिक समय देना होगा। 
    3. सरकारी नौकरी में हर फेस्टिवल में छुट्टी दी जाती है। लेकिन प्राइवेट नौकरी में बहुत कम छुट्टी मिलती है। 
    इन्ही कारणों की वजह से इंडियन पेरेंट्स सरकारी नौकरी को प्राइवेट जॉब से बेहतर मानते हैं। 

    2. क्या अब भी सरकारी नौकरी में पेंशन दी जाती है?

    सरकारी कर्मचार‍ियों के ल‍िए पुरानी पेंशन यानि कि जनवरी 2004 में बंद कर दी गई है।
    जिसके बाद नए पेंशन की शुरुआत की गई है।
    जिसे (NPS) कहा जाता है। NPS में कर्मचारी की सैलरी से 10% की कटौती जी जाती है।
    जो कर्मचारी के कार्य समापन के बात उन्हें ही सौंपा जाता है। 

    3. पेंशन किस सरकार ने बंद की है?

    राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानि कि (NDA) सरकार द्वारा पेंशन को बंद किया गया था।
    जिसकी तारिख है, 1 अप्रैल 2004। जिसके बाद भी नए पेंशन को लागू किया है।