Best country to study MBBS for India students : ये है सबसे सस्ता देश 

यदि आप विदेश से अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहते है। तो ये आपके लिए कई तरह के अवसर लेकर आएगा। जिससे आपको अनगिनत लाभ मिलेंगे। लेकिन अब्रॉड में पढ़ाई करना या वहां जाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। और अगर आप इसे आसान बनाना चाहते हैं। तो इसके लिए आपको कई बातों का ध्यान देना होगा। इससे पहले हमने आपको ब्लॉग में बताया  NEET full form  के बारे में। कि आप घर बैठे कैसे इसकी तैयारी कर सकते हैं। अगर आपको विदेश से एमबीबीएस करना है। तो आप सबसे पहले Best country to study MBBS for India students की जानकारी प्राप्त करें। और समय रहते आप वीजा के लिए अप्लाई कर दें।

आप जिस देश में पढ़ना चाहते है। वहां के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त करें। जिसके बाद आपको इस बात की पुष्टि होगी कि आपका करियर वहां अच्छा है या नहीं। आप बजट के हिसाब से देश चुन सकते हैं। 

ये जरूर पढ़े: IELTS kya hai? विदेश जाने के लिए क्यों पड़ती है इसकी जरुरत

रूस (Russia)

रूस विदेशी छात्रों के बीच एमबीबीएस कोर्स के लिए एक प्रसिद्ध स्थान है। रूसी शिक्षा प्रणाली वैश्विक मानकों (global standards) को पूरा करती है। और यहां की सबसे अच्छी बात यह है, कि यहां आप कम बजट में अच्छी कोर्स का आनंद ले सकते हैं।

एमबीबीएस के लिए अधिकतर छात्रों की रूस पहली पसंद होती है। लेकिन रूस में पढ़ने के लिए आपको रुसी भाषा का ज्ञान होना चाहिए। हालांकि, अब कई रूसी यूनिवर्सिटी ऐसे है। जहां अंग्रेजी भाषा भी उपलब्ध है। 

चीन (China)

चीन में भी एमबीबीएस कोर्स करने के लिए अच्छे विकल्प हैं। यहां के कुछ विश्वविद्यालयों में उच्च गुणवत्ता (high quality) की शिक्षा उपलब्ध करवाई जाती है। और यहां के यूनिवर्सिटी में कोर्स शुल्क बहुत की हम है। यहां के कॉलेज में छात्रों को उच्च तकनीकी ज्ञान प्राप्त करवाई जाती है। छात्रों को विश्वस्तरीय अनुभव मिलता है। यही वजह है कि चीन में छात्रों को की संख्या अधिक है। 

फिलिपींस (Philippines)

फिलिपींस एक उच्च शिक्षा विश्वविद्यालय प्रणाली के लिए मशहूर है। यहां एमबीबीएस कोर्स की भी उच्च गुणवत्ता का है। यहां एक मिडिल क्लास का छात्र भी कम शुल्क में आसानी से पढ़ सकता है। यहां के यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों को नौकरी का प्रस्ताव दिया जाता है। छात्रों को अपने पेशेवर और व्यक्तिगत विकास के लिए भी अवसर मिलता है। ज्यादातर छात्र यहां के अच्छे प्लेसमेंट की वजह से एडमिशन लेना चाहते हैं। 

उत्तरी अमेरिका (North America)

यदि आपको अपने अध्ययन को विदेश में बढ़ावा देना है। तो आपके लिए उत्तरी अमेरिका एक अच्छा विकल्प है। यहां उच्च गुणवत्ता की शिक्षा और विश्वस्तरीय सुविधाएं दी जाती है। लेकिन यहां के यूनिवर्सिटी के लिए शिक्षा और जीवन शैली का खर्च, बताए गए देशों से थोड़ा ज्यादा है। अगर आप उत्तरी अमेरिका में एमबीबीएस की पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आप अपने जब्त के आधार पर कॉलेज का चयन कर सकते हैं। आप यूनिवर्सिटी की जांच के लिए ऑनलाइन माध्यम का सहारा ले सकते हैं। 

कनाडा (Canada)

कनाडा न केवल घूमने के लिए प्रसिद्ध है। बल्कि ये शिक्षा के क्षेत्र में भी सबसे आगे है। खासकर भारतीयों के लिए कनाडा सबसे अच्छा और सबसे सस्ता है। छात्र पढ़ाई के लिए कनाडा इसलिए चुनते है, क्योंकि यहां अन्य देश के मुताबिक ज्यादा भारतीय रहते हैं। जिससे उन्हें अपने देश जैसा अनुभव होता है। और यहां की यूनिवर्सिटी की बात करें, तो यहां आपको अपने बजट के हिसाब से कॉलेज मिल सकता है। जिन छात्रों को कनाडा में एमबीबीएस करनी करनी है, उनके लिए यहां एक अच्छा अवसर है। यहां की यूनिवर्सिटी द्वारा छात्रों को हर सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। कॉलेज में स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट दी जाती है। 

आपको बता दें, कि इन सभी देशों में विदेशी छात्रों के लिए हॉस्टल की व्यवस्था की जाती है। ध्यान दें कि आप जिस देश में अध्यन के लिए जा रहे हैं। आप उस देश की भाषा में माहिर हों। विदेश में एमबीबीएस कोर्स पूरा करने से पहले सम्पूर्ण जानकारी और सवालों का समय-समय पर उत्तर ढूंढना बहुत महत्वपूर्ण है।

ये भी जानिए: Job in america for indian : जॉब के लिए अमेरिका क्यों है पहली पसंद 

1. MBBS के लिए सबसे सस्ता देश कौन है?

एमबीबीएस के लिए भारतीय छात्रों के लिए रूस (Russia) सबसे सस्ता देश है। यहां आप अपने कम बजट में अच्छी यूनिवर्सिटी में दाखिला ले सकते हैं। 

2. MBBS का फुल फॉर्म क्या है?

MBBS का फुल फॉर्म है, बैचलर ऑफ मेडिसिन और बैचलर ऑफ सर्जरी (Bachelor of Medicine, Bachelor of Surgery)

3. क्या MBBS करने के दौरान विदेशी यूनिवर्सिटी छात्रों को हॉस्टल देते हैं?

जी हां, बिल्कुल देते हैं। लेकिन आपको कॉलेज में अप्लाई करने से पहले इसकी जांच करनी होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *