Australia Band Requirement: ऑस्ट्रेलिया अध्ययन बैंड रेक्विरेमेंट क्या है?

जिसमें आपको कुछ परीक्षाओं को भी पास करना होगा। जैसे कि, IELTS और PTE एग्जाम। साथ ही IELTS kya hai ये भी जानना होगा। वहीं, इस ब्लॉग में हम आपको Australia Band Requirement के बारे में जानकारी देंगे। जिससे आपको ऑस्ट्रेलिया में एडमिशन लेने में काफी मदद मिलेगी। 

ये भी पढ़ें: IELTS Course Fee: कोर्स से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त करें 

Australia Band Requirement क्या है?

यदि आप ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करने जाना चाहते हैं। तो आपको विशेष बैंड की जरुरत पड़ेगी। नीचे कुछ यूनिवर्सिटी के नाम और उनमें मांगे गए बैंड लिखे गए हैं। 

ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के नाम बैंड रेक्विरेमेंट 
The University of Sydney6.5 
The University of Queensland 6.0 
Australian National University6.5 
University of New South Wales6.0 
Monash University7. 0 
University of South Australia7. 0 
The University of Adelaide6.5 
Victoria University6.5 

आपको ऑस्ट्रेलिया में एडमिशन लेने के लिए कम से कम 6.0 बैंड की जरूरत पड़ेगी। जिसके बाद ही आप वहां की प्रसिद्ध यूनिवर्सिटी में दाखिला प्राप्त कर सकते हैं। 

IELTS स्कोर बैंड कितने होते हैं?

ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए युवाओं को IELTS स्कोर की जरूरत होती है। जिसमें 0 से लेकर 9 स्कोर बैंड होते हैं। नीचे दिए गए टेबल में आप स्कोर बैंड को विस्तार से समझ सकते हैं। 

IELTS स्कोरयोग्यता स्तर 
टेस्ट नहीं देने वाले छात्र 
मान्यता प्राप्त नहीं 
कमजोर यूजर 
काफी सीमित रहने वाला यूजर 
सीमित रहने वाला यूजर 
साधारण यूजर 
योग्य यूजर 
एक अच्छा यूजर 
बेहतर यूजर 
बहुत ही जबरदस्त यूजर 

इन स्कोरों से आप अपनी योग्यताओं का आकलन कर सकते हैं। और यह भी पता लगा सकते हैं, कि आप ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए सक्षम है या नहीं। 

अध्ययन के लिए ऑस्ट्रेलिया क्यों बेस्ट है?

अध्ययन के लिए ऑस्ट्रेलिया बेस्ट इसलिए है, क्योंकि वहां मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटीज हैं। और वहां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए छात्रों को सभी प्रकार की सुविधा दी जाती है। जैसे कि:

  1. स्कॉलरशिप 
  2. एक्स्ट्रा प्रेक्टिकल क्लासेज 
  3. मुफ्त ट्यूशन क्लासेज 
  4. इंटर्नशिप 
  5. अच्छा वातावरण 
  6. उच्च मान्यता प्राप्त शिक्षक से शिक्षा प्राप्त करने का मौका

ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी के लिए योग्यता 

यदि आप ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। तो वहां के बनाए गए कुछ योग्यताओं को पूरा करना होगा। जैसे कि:

  1. यदि आप 12वीं के बाद ही ऑस्ट्रेलिया अध्ययन के लिए जाना चाहते है, तो आपको कम से कम 55% लाना होगा। 
  2. आपको ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने के लिए IELTS एग्जाम क्लियर करना होगा। 
  3. जिसमें आपको कम से कम 6.5 स्कोर की आवश्यकता होगी। 
  4. अच्छा बैंक बैलेंस होना चाहिए। 
  5. किसी प्रकार का क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं होना चाहिए। 
  6. यूनिवर्सिटी द्वारा ऑफर लेटर प्राप्त होना चाहिए। 

आपको इसके अलावा भी अन्य योग्यताओं को पूरा करना पड़ सकता है। जिसकी जानकारी आपको आवेदन फॉर्म जमा करते समय मिलेगी। 

आवेदन प्रक्रिया और दस्तावेज 

ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में आवेदन करने के लिए कुछ दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। इसलिए आपको पहले सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को तैयार रखना चाहिए। जैसे कि:

  1. 10वीं और 12वीं मार्कशीट 
  2. IELTS एग्जाम स्कोर
  3. यदि अपने विदेश में शिक्षा प्राप्त करने के लिए लोन ली है, तो उसके सभी दस्तावेज। 
  4. बैंक स्टेटमेंट 
  5. पासपोर्ट का फोटोकॉपी 
  6. LOR 
  7. SOP
  8. GRE
  9. स्टूडेंट वीजा 
  10. अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र 
  11. ईमेल आईडी 
  12. फ़ोन नंबर 
  13. स्थानीय पता और वर्तमान पता 
  14. परिवार के सदस्यों की जानकारी 

आवेदन प्रक्रिया 

ऑस्ट्रेलिया यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेने के लिए आपको आवेदन करना होगा। जिसकी प्रक्रिया नीचे दी गई है:

  1. आपको सबसे पहले यूनिवर्सिटी का चुनाव करना होगा, जिसमें आप अध्ययन करना चाहते हैं। 
  2. फिर उस यूनिवर्सिटी में कितने IELTS स्कोर की आवश्यकता है, ये जानना होगा। 
  3. और उस यूनिवर्सिटी की आधिकारिक साइट पर जाकर कोर्स का चुनाव करना होगा। 
  4. उसमें आपको कोर्स से संबंधित सभी दस्तावेजों की जानकारी प्रदान करनी होगी। 
  5. फिर आवेदन शुल्क देने होंगे। 

जब आप ऑस्ट्रेलिया में आवेदन करते हैं। जिसके बाद दो से तीन सप्ताह के भीतर आपको यूनिवर्सिटी द्वारा मेल आएगा। जिसमें आपको ऑफर लेटर प्रदान की जाएगी। 

महत्वपूर्ण सूचना

ध्यान दें, आपको अपने मेल की जांच समय-समय पर करनी होगी। क्योंकि ऑफर लेटर कभी भी आ सकता है। जिसका आपको मेल पर भी रिप्लाई करना होगा। यदि अपने समय पर जवाब नहीं दिया, तो इसका परिणाम गलत हो सकता है। इसलिए आपको अधिक ध्यान रखने की जरूरत है। 

इसे भी पढ़ें: IELTS Course Duration: IELTS कोर्स की अवधि

अधिक जानकारी के लिए फॉर्म भरें



    FAQ

    1. ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने के लिए कितने IELTS स्कोर चाहिए?

    आपको ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने के लिए IELTS स्कोर 6.5 लाना होगा। और ध्यान दें, कि 5.5 स्कोर से नीचे न लाएं। 

    2. ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए IELTS एग्जाम देना क्यों जरूरी है?

    ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए IELTS एग्जाम बहुत जरूरी है। क्योंकि इस परीक्षा में अंग्रेजी भाषा कौशल का आकलन किया जाता है। जिसमें चार परीक्षाएं ली जाती है। जैसे कि:
    1. लिखना 
    2. पढ़ना 
    3. सुनना 
    4. बोलना 
    इन सभी परीक्षाओं में आपको अंग्रेजी भाषा में सक्षम बनना होगा। जिसके बाद ही आप ऑस्ट्रेलिया जा सकते हैं।

    3. ऑस्ट्रेलिया में पढ़ने के लिए कितना खर्च करना पड़ सकता है?

    यदि आप ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करना चाहते हैं। तो आपको अलग-अलग कोर्सेज के लिए अलग फीस देनी होगी। कैसे कि:
    1. अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए ₹8.87 से 24.26 लाख तक देने पड़ सकते हैं। 
    2. पोस्टग्रेजुएट कोर्स के लिए ₹10.78 से लेकर  26.95 लाख रूपए देने पड़ेंगे। 
    3. पीएचडी कोर्स के लिए लगभग ₹10.78 से  22.64 लाख तक देना पड़ सकता है।