B.Tech डिग्री का नाम तो आपने खूब सुना होगा पर ये क्या है व कैसे 12वीं के बाद इसमे दाखिला लें ये आप नहीं जानते होंगे

तो आइए आज जानते हैं बी.टेक के बारे में सब कुछ

B.Tech जिसे बैचलर ऑफ़ टेक्नोलॉजी भी कहा जाता है

ये इंजीनियरिंग व टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में करियर बनाने का अहम तरीका है

ये एक 4-5 वर्षीय प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट कोर्स है

जिसमें दाखिले के लिए छात्र स्कूल के समय से ही तैयारी करने लगते हैं

इसमें एडमिशन के लिए आपके 10+2 PCM में न्यूनतम 50% अंक किसी मान्यता प्राप्त स्कूल से होने चाहिए

और तभी आप किसी इंजीनियरिंग या टेक्नोलॉजी कॉलेज जैसे IITआदि में अप्लाई कर सकते हैं

हालाँकि आपको इन कॉलेजों के एंट्रेंस एग्जाम पास करना अनिवार्य है

जैसे JEE, VITEEE, MET, BITSAT आदि

B.Tech कई विषयों से की जा सकती है जैसे, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, सॉफ्टवेयर व सिविल इंजीनियरिंग आदि

और बता दें कि सबसे ज्यादा सैलरी भी टेक्नोलॉजी से जुडी इंजीनियरिंग जॉब में ही मिलती हैं