"बुर्ज खलीफा" दुबई में आठ अरब डॉलर की लागत से छह साल में निर्मित 820 मीटर ऊँची 163 मंज़िला दुनिया की सबसे ऊँची इमारत है। 4 जनवरी 2009 को इसका उद्घाटन किया गया।

"बुर्ज अल अरब" दुनिया का सबसे 321 मीटर ऊंचा ऑल-सुइट होटल है। इस होटल में विभिन्न पूल, नौ रेस्तरां और बार और एक वाटरपार्क है। 24 कैरेट सोने को फर्नीचर और आर्ट फ्रेम पर अलंकृत किया गया है।

"पाम जुमेराह" इसे बनाने में किसी स्टील या कंक्रीट का नहीं बल्कि समुद्र तल से लाई गई 120 मिलियन क्यूबिक मीटर रेत का उपयोग किया गया है। इसमें शॉपिंग मॉल और होटलों से लेकर लक्ज़री बीच रिसॉर्ट्स शामिल है।

"म्यूज़ियम ऑफ़ द फ्यूचर" दुबई में एक नया पर्यटक आकर्षण है। और इसे दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारतों में से एक माना जाता है। यह 77 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है।

"दुबई एक्वेरियम" ये दुनिया के सबसे बड़े इनडोर एक्वैरियम में से एक है। मॉल, यह 33,000 से अधिक जलीय जानवरों का घर है, जिसमें 140 से अधिक प्रजातियां शामिल हैं। 10 मिलियन लीटर के टैंक में एक्वेरियम में 400 से अधिक शार्क हैं।

"स्की दुबई" में पहाड़ों के बीच आप सर्दियों की छुट्टी माना सकते हो। स्की दुबई मध्य पूर्व का पहला इनडोर स्की केंद्र है। यहां बॉल रन, एक रोमांचक 10-फीट रैंप, ट्यूब स्लाइड और एक आरामदेह चेयरलिफ्ट के साथ अवश्य ही जाना चाहिए।

"दुबई मरीना" यह अरब की खाड़ी के सामने रेत के दो मील की दूरी पर स्थित है। यहां पर्यटक ऊंचे-ऊंचे लग्जरी रेजिडेंशियल देख सकते हैं।

"दुबई फ्रेम" के नाम सबसे बड़े पिक्चर फ्रेम होने का विश्व रिकॉर्ड बना चूका है। दुबई के ज़ाबील पार्क में, पुराने और नए दुबई के बीच स्थित है। इसे कांच, प्रबलित कंक्रीट, स्टील और एल्यूमीनियम के सजावटी मिश्रण के साथ डिजाइन की गई है।

"मिरेकल गार्डन" दुनिया के सबसे आकर्षक प्राकृतिक फूलों के बगीचों में से एक है। दुबई के मिरेकल गार्डन में 15 करोड़ से अधिक फूल खिले हैं। जो 18 एकड़ (7.3 हेक्टेयर) में फैले हुए हैं।

"एक्वावेंचर वाटरपार्क" में निजी समुद्र तट, बच्चों के खेलने के लिए और समुद्री गतिविधियां हैं। और यह अटलांटिस एक्वावेंचर के पास ही स्थित है। इसमें जिसमें 65,000 समुद्री जानवर हैं।