"नमस्ते इंडिया" कनाडा के सबसे अच्छे भारतीय रेस्तरां में से एक है। इस रेस्तरां के स्वादिस्ट खाना और सजावट आपका दिल जीत लेगा।

"सुला इंडियन रेस्तरां" वैंकूवर कनाडा में सर्वश्रेष्ठ भारतीय रेस्तरां के लिए जाना जाता है। आप इस रेस्तरां से टेक-अवे का भी विकल्प चुन सकते हैं।

"करी ट्विस्ट रेस्तरां" इस रेस्तरां का करी और नान सिग्नेचर फूड है। यहां जाने वाले व्यक्तियों को यह खाना जरूर परोसा जाता है। भारतीय को अक्सर यहां देखा जाता है।

"मोक्ष इंडियन बिस्ट्रो" कनाडा में रह रहे भारतीय को यहां जरूर जाना चाहिए, क्यूंकि यहां चिकन बिरयानी, बटर चिकन और दाल मखनी जैसे कई इंडियन फूड मिलते हैं।

"आगरा तंदूरी रेस्तरां" इस रेस्तरां में जाते ही आपको भारतीय मसालों की खुशबू आएगी। और यकीनन आप यहां के रोगन जोश और पनीर मखनी जैसे स्वादिष्ट खाने को खाकर अपनी उंगलियां चाट जाएंगे।

प्रसिद्ध सेलिब्रिटी शेफ द्वारा संचालित, 'विज" सिर्फ एक रेस्तरां नहीं है बल्कि यहां आप भारतीय सांस्कृतिक का अनुभव भी कर सकते हैं। यहां इंडियन फूड की काफी वैरायटी पाई जाती है।

"उडुपी पैलेस" कनाडा में सबसे लोकप्रिय दक्षिण भारतीय रेस्तरां है। ये रेस्तरां दस सालों से उचित मूल्य पर बढ़िया भोजन परोस रहा है।

"लिटिल इंडिया रेस्तरां" ये रेस्टोरेंट देखने अन्य रेस्टोरेंट से थोड़ा छोटा है पर अगर स्वाद की बात करें तो ये सबसे अच्छा और बजट वाला रेस्टोरेंट है। झींगा विंदालू, चिकन टिक्का मसाला, लहसुन नान और मैंगो लस्सी जैसे लज़ीज़ खाना खा सकते हैं।

'गुरु' माना जाता है कि जो भी इंडियन कनाडा आते है, वो एक बार यहां जरूर खाना खाते हैं। इस रेस्तरां की विशेषता सब्जी और चिकन शूटर, मेमने विंदालू, फूलगोभी 65 और नारियल चावल है। 

"सलाम बॉम्बे" इस रेस्तरां में ज्यादातर युवा वर्ग के लोग आते हैं, क्योंकि यहां स्वादिष्ट भारतीय भोजन ही नहीं बल्कि वाइन और भारतीय बियर भी मिलती है। इसलिए युवावर्ग यहां ज्यादा आना पसंद करते हैं।