"स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी" की स्थापना 1885 में हुई थी। इस कॉलेज में 90 विभिन्न विषयों में पढ़ाई होती है। यहां 40% छात्र इंजीनियरिंग करते हैं।

"कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय" इसकी स्थापना 1868 में हुई थी। यहां छात्र 160 स्नातक कार्यक्रमों और 350 से अधिक डिग्री कार्यक्रमों में से चुन सकते हैं।

"कैलिफोर्निया प्रौद्योगिकी संस्थान" कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की स्थापना 1891 में हुई थी। यहां भारत के अलावा पूरी दुनिया से कई आवेदन आते हैं। हालांकि, यहां प्रवेश लेना इतना आसान नहीं है।

"दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय" यूएससी मार्शल स्कूल ऑफ बिजनेस 1920 में स्थापित दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय का बिजनेस स्कूल है। इसकी 16.1 प्रतिशत स्वीकृति दर है। हर साल, लगभग 46,000 छात्र विश्वविद्यालय में शामिल होते हैं।

“यूसी सांता क्रूज़" एक कैलिफ़ोर्निया सार्वजनिक विश्वविद्यालय है। इसे 1965 में स्थापित किया गया था और कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय प्रणाली में दस परिसरों में से एक है।

"ऑरेंज कोस्ट कॉलेज" एक सार्वजनिक सामुदायिक कॉलेज है। जिसको 1947 में स्थापित किया गया था। लेकिन इसकी शुरुआत 1948 में की गई थी।

"क्लेयरमोंट मैकेन्ना कॉलेज" कैलिफोर्निया के बेस्ट कॉलेज में से एक है। इसकी स्थापना 1946 में हुई थी।